देखिए क्या से क्या हो गया
हर कदम हादसा हो गया
रब्त सारे कहीं खो गए
दर्द अपना सगा हो गया
हर कदम इक नया दर्द अब
रोज का सिलसिला हो गया
जो मिले हम मुताबिक नही
वक्त हमसे खफा हो गया
क्या करें जिक्र हम रश्क का
हर अजीज अब तेरा हो गया
ये गजब हादसा हो गया
दिल मेरा अब तेरा हो गया
तब्सिरा तजकिरा मशविरा
सब ही तेरे सिवा हो गया
हमसे पुछा न कुछ बात की
और हर फैसला हो गया
जिंदगी खैर मक्दम तेरा
दफ्फतन सामना हो गया
जब से दिल ये हुआ है तेरा
दर्द ही अब य दवा हो गया
कोठियों की हुई बिजलियाँ
मुफलिसी का दिया हो गया
पहने जूते जो पापा के हम
मुश्किलों का पता हो गया
जिंदगी बे बहर हो गई
जो गलत काफिया हो गया
कल तलक मै भला था बहुत
आज अचानक बुरा हो गया
दैर कहिए या कहिए हरम
एक सा फलसफा हो गया
रब नदारद हुआ आजकल
आदमी जब खुदा हो गया