कहानी खत्म होने पर भी किस्सा बाकी रहे
हर शख्सियत के भीतर एक बच्चा बाकी रहे
कमी कोई तो रह गई है मौला तेरे देने में
ऐसा क्या की जिन्दगी में बस धुंआ बाकी रहे
नही देता है बिखरने सिमटे हुए जज़्बो को
जब तलक उम्मीदों का एक लम्हा बाकी रहे
जिंदा रहने के लिए चंद सिक्के भी जरूरी है
यूँ न हो परदा गिरे तो बस तालियां बाकी रहे
हंसाया खूब किरदार ने खेल जारी रहने तक
तमाशे खत्म फिर काहे सिसकियाँ बाकी रहे
No comments:
Post a Comment