Monday, 9 April 2018

हमे दिल लगाने की इजाजत नहीं है

हमे दिल लगाने की इजाजत नही है
   हमारी खातिर जहां मे मोहब्बत नही है

निगाहे तो कितनी इधर फिरती है लेकिन
किसी दिल मे रहे हम ऐसी किस्मत नही है

वफाई के बदले वफा ही मिला करे
  ऐसी आज दुनिया मे शराफत नही है

ठहरा हुआ सैलाब अनायास बह चला
वरना हमारी रोने की आदत नही है

खुशी जितनी छिन सको जिंदगी से छिन लो
वक्त के पास कोई मुरव्वत नही है

हमने तो देख ली जी भर के दुनिया
अब और कुछ देखने की चाहत नही है

No comments:

Post a Comment