जिंदगी ने आजमाया देर तक
सोंच ये दिल मुस्कुराया देर तक
ख्वाब थे शीशे के सब पिघल गये
आंच ने दिल को जलाया देर तक
मुख्तलिफ सी ही हवा के दरमियां
इक दिया फिर टिमटिमाया देर तक
हौसलो के आखिरी मुकाम पर
वो परिंदा फड़फड़ाया देर तक
दिल को बहलाने गये थे बज्म में
तेरी महफिल ने रुलाया देर तक
चाहतें थी चांद छूने की मगर
कुछ तकाजो ने भगाया देर तक
दुरियां मजबूरियां तन्हाईयाँ
सबने मिलकर ही सताया देर तक
No comments:
Post a Comment