Thursday, 4 August 2016

मिजाजे यार ने हैरत में डाल रखा है

मिजाजे   यार  ने  हैरत  में   डाल  रखा है
रकीबो  से   ये  जो  रिश्ता  कमाल रखा है

सुब्ह से शाम तलक ख्वाहिशों को पाला है
ए ज़िन्दगी   तुझे    ऐसे    संभाल  रखा  है

देखा है वक्त ने मुझको  यूं चलते चलते ही
उम्मीद  सा   न दिखा   तो  मलाल रखा है

खयाल  ख्वाब से  आ  या  दरीचे दरवाजे
तेरे   लिए   कई   रस्ता    निकाल  रखा है

जरुरतों   ने   किया  है   हमें   हैरां  इतना
तमाम  ख्वाहिशें  कल को ही टाल रखा है

मेयार  भी  न  गिरा  मुल्क  का   यूं चौराहे
यतीम  क्यूँ  है   रिआया    सवाल  रखा है

खुशी  इत्मिनान  नींदे   मुश्किल  है  सभी
नसीब  कैसे   हो  हैरत   में   डाल  रखा है

No comments:

Post a Comment