Wednesday, 6 February 2019

उजालों के ये जलसा देख डर कर बैठ जाएगा

उजालों का ये जलसा देख डरकर बैठ जाएगा
तले दीपक अंधेरा आज छिपकर बैठ जाएगा

गरीबों की वो बस्ती में रहेगी तिरगी कायम
फकत फिर आज वो मुफलिस रोकर बैठ जाएगा

उरूज पर चढ़ के सूरज लाल पीला हो रहा बेहद
उफक पर शाम तक ये जर्द पैकर बैठ जाएगा

इधर सूरज के जाते ही फकत वो रात आएगी
बिछा काली सी चादर चांद उस पर बैठ जाएगा

शिकस्ता पर लिए वो आसमां में उड़ नही सकता
परिंदा  थक गया  तो  छत पे आकर बैठ जाएगा

परिंदे का नही दैरो हरम से कोई वाबस्ता
शिकम खातिर दाना चार पाकर बैठ जाएगा

समय पर खाद पानी डालते रहना मुहब्बत के
अगर बुनयाद हो कमजोर तो घर बैठ जाएगा

अभी उफान पर होने सबब ये शोर ज्यादा है
जरा थमने दे दरया को ये पत्थर बैठ जाएगा

सियासत के लिए मुद्दा फकत दैरो हरम ठहरा
मिली कुर्सी सभी कुछ वो भुलाकर बैठ जाएगा

तपा है आग में लोहा बना है मुल्क के खातिर
जो देखे हौसला इनका सिकंदर बैठ जाएगा

No comments:

Post a Comment