Friday, 8 February 2019

शिकायत है अदावत है मुहब्बत भी जताते हैं

शिकायत है अदावत है मुहब्बत भी जताते हैं
रवायत जिंदगी की यूँ लियाकत से निभाते हैं

नही है मुतमईन पर जिंदगी जीना तो है यारों
इसी बाइस ही हम कितने मसाइब भी उठाते हैं

कमर टूटी नही है तंगदस्ती है तो भी क्या गम
हमारे हौसले है हम इरादा ओढ़े आते हैं

मुसीबत में नही कोई नजर आता है दुनिया में
लगे अब मुस्कुराने तो हमारे यार आते हैं

हकीकत से जरा वाकिफ अब हम हो गए लोगों
मुखौटे है चढे सब ओर सब झूठे ये नाते हैं

चरागो को कहां कब तिरगी का भय सताता है
अंधेरों से निपटने वो उजाला ओढ़े आते हैं

सितमगर हैं बड़े शातिर चालाकी भी बेहद है
सताते हैं रुलाते हैं हमेशा आजमाते हैं

रही हरदम सवालों में मगर फिर भी तो अपनी है
भला अब जिंदगी का क्यूँ तमाशा हम बनाते हैं

ये जो तकलीफें हैं सब ही फकत उम्मीदें बाइस है
कभी हमको रही है तो कभी वो भी लगाते हैं

मेरे सुकूत का मानी न तू बेजा निकाला कर
परेशां हूँ जरा वरना मुझे भी बात आते हैं

कोई किरदार कैसा है नही परखा ये जा सकता
शहर में भेड़िये वहशी शराफत ओढ़े आते हैं

गरीबों की जो बस्ती है वहाँ चूल्हा बुझा सा है
जतन कुछ ऐसा करते हैं चलो चूल्हा जलाते हैं

इबादत औ जियारत से परे भी एक दुनिया है
अंधेरा है वहां आओ चरागां करके आते हैं

ये गुंगे बहरों की बस्ती यहाँ खामोशियां कायम
यहाँ जीने की शर्तें है अजल जीवन बिताते हैं

रकीबो के शहर से लौट कर आए हुए हैं हम
जलालत की अदावत की ये बचकानी सी बातें हैं

No comments:

Post a Comment