Friday, 6 October 2023

विशाल वट की जड़ों को ढूंढो

12122 12122 
विशाल वट की जड़ों को ढूंढो
कि जिसका कोई पता नही है
करो जरा साफ तुम वो तस्वीर
जिसमें अब धूल सी जमी है

है कैसी मिट्टी की गंध तुझमे
व कौन सी अपनी सरजमीं है
जुबान किसकी है सर चढ़ी ये
जो अपनी भाषा है कौन सी है

अब अर्थ भूला है माँ का बेटा
कि भाई भाई में दुश्मनी है
विपत्तियाँ देख भागे रिश्ते
नियत सभी की बदल चुकी है

बढ़ा रहे बाल अपने लड़के
व लड़कियाँ छोटे कर रही है
कि देख फैशन के दौर इंसानियत
वतन छोड़ जा चुकी है

समझता खूद को है बाप बेटा
ये बेटियाँ नानी बन गयी हैं
जमाना कैसा बदल गया है
तरक्कियाँ सब नयी नयी हैं

पढ़ाते हैं अब तो पाठ चेले
गुरू की अब अहमियत नही है
बदल रहा देश अब है मेरा
परंपराएं बदल रही हैं

भूला के संस्कार अपने देखो
कहाँ ये दुनिया पहुंच गयी है

No comments:

Post a Comment