22 22 22 22 22 22 22 2
भ्रष्ट आचरण दुराचार व्यक्तित्व धवल आकाश हुआ
शासन और सिंहासन पर अब चोरों का ही वास हुआ/1/
राम बने या रावण राजा दुर्योधन या युधिष्ठिर
चीर हरण जनता का ही हर युग में देखो खास हुआ/2/
महिमामंडित हुए वही नाखून कटा जो शहीद हुए
फिक्र वतन की करने वालों का अस्तित्व ही नाश हुआ/3/
ख्वाब चढ़े परवान वही जिनको सीढ़ी उपलब्ध हुई
संघर्षों में जीने वालों का हर सपना काश हुआ/4/
बे घर बार भटकते देखे राहों में कितने जीवन
निर्जीव के हक बाग बगीचे प्रतिष्ठान शिलान्यास हुआ/5/
जनता की आवाज़ बने जो किस पर करें भरोसा अब
जनता के कांधे चढ़ जो पहुंचा वो कुर्सी दास हुआ/6/
घर उजड़े दीवार ढही सौहार्द समाजिक ढांचे की
मजहब के झगड़े में अक्सर मानवता का ह्रास हुआ/7/
अपराधी बेख़ौफ़ हैं घायल सिस्टम वेंटिलेटर पर
अच्छे दिन का हर जुमला अब लगता है इतिहास हुआ/8/
No comments:
Post a Comment