2122 2122 212
आदमी पहले पहल अच्छा लगा
जब समझ आया कोई धोखा लगा/1/
देर तक बातें हुईं उस शख्स से
जो कहीं मुझमें ही था बैठा लगा/2/
जिंदगी मंहगी लगी यूँ तो बहुत
साथ लेकिन अजनबी जैसा लगा/3/
खूब वाकिफ हैं तेरी फितरत से हम
जिंदगी मत इस तरह मस्का लगा/4/
जुल्फ अंगड़ाई तबस्सुम कमसिनी
बस यही उन्वान चर्चा का लगा/5/
आईने से गुफ्तगू की देर तक
मिल कर अपने आप से अच्छा लगा/6/
दुश्मनों से डर नही अब उस तरह
दोस्तों से डर हमे जैसा लगा/7/
No comments:
Post a Comment