1222 1222 1222 1222
मिजाज इस जिंदगी का भी खफ़ा होने नही देता
कभी हालात रिश्तों से जुदा होने नही देता/1/
छिपा रहता है मुझमें और भी मेरे सिवा कोई
जो मुझको भी कभी तुझसे जुदा होने नही देता/2/
मैं अक्सर जीत कर भी उस समय फिर हार जाता हूँ
वो खुद जब हार कर मुझको फना होने नही देता/3/
इशारे ना दिलासे ना कोई वादा नही लेकिन
यूँ राहें ताकना दिल को शिफ़ा होने नही देता/4/
सुकूनो चैन राहत भी कहाँ आते सभी के हक
नसीब अपना हमें इनका सगा होने नही देता/5/
भरी बरसात में भी प्यास इस दिल की न बुझ पायी
सितमगर अपनी रहमत से रिहा होने नही देता /6/
हुए अल्फाज़ सब खामोश और अशआर सब बेबस
कोई वो दर्द क्यूँ मेरा अता होने नही देता/7/
No comments:
Post a Comment