1212 1122 1212 22
कभी वो चांद सितारे की जिद नही करते
खिलौने मंहगे व सस्ते की जिद नही करते/1/
गुजार लेते अंधेरों में जिंदगी अपनी
मगर कभी भी उजाले की जिद नही करते/2/
कटी पतंग के पीछे ही भाग कर खुश हैं
गरीब बच्चे जियादे की जिद नही करते/3/
कभी हैं रात की बासी में या हैं झूठन में
वो रोज़ रोज़ समोसे की जिद नही करते/4/
खुद अपने दम पे झुका लेते आसमाँ भी मगर
खुदा से कोई करिश्मे की जिद नही करते/5/
गुजार देते हैं वो जाग कर कई रातें
सुकून वास्ते सोने की जिद नही करते/6/
समझ रहे हैं परिंदों का दर्द बच्चे भी
पतंग उड़ाने को माँझे की जिद नही करते/7/
हर एक हाल में वो जानते हैं खुश रहना
कदम कदम पे बस अच्छे की जिद नही करते/8/
No comments:
Post a Comment