221 2121 1221 212
नजदीकियांँ नही है पर इतना है आज भी
दिल का कुछ उनके साथ में रिश्ता है आज भी/1/
होता नही है सामना राहों में यूँ मगर
हमको गुजरते वक़्त वो तकता है आज भी/2/
तन्हाइयों में बैठ हमे सोचता है वो
याने हमें वो दिल से न भूला है आज भी/3/
उठ बैठता है रात यकायक कभी-कभी
बेचैन सोच हमको वो होता है आज भी/4/
चेहरा हथेलियों में छिपा मुस्कुराता है
मतलब वो हमको याद तो करता है आज भी/5/
हम पर कभी गुस्सा तो कभी प्यार आता है
उनको हमारा जिक्र यूँ भाता है आज भी/6/
फुर्सत से जब कभी भी हमें सोचता है वो
अपनी जफाओ पर जरा रोता है आज भी/7/
करतीं हैं यादें ज्यादा परेशान जब कभी
मिलने की करता दिल में तमन्ना है आज भी/8/
No comments:
Post a Comment