Wednesday, 12 April 2023

मैं चांद फूल पे खुश्बू पे शे'र कैसे लिखूँ

1212 1122 1212 22 
मैं  चांद  फूल पे  खुश्बू पे  शे'र  कैसे लिखूँ
मैं तितलियों पे या जुगनू पे शे'र कैसे लिखूँ/1/

कदम कदम पे  बिलखते  यतीम बच्चों को 
भला मैं  देख के  जादू पे  शे'र  कैसे  लिखूँ/2/

भरा है जब के हर इक मन उदासी पसरी है
मैं मौज मस्ती पे  याहू पे   शे'र   कैसे लिखूँ/3/

नही है  गांव में  मकतब  या  कोई  चारागर
हरम के  दैर के  पहलू  पे  शे'र  कैसे लिखूँ/4/

खफ़ा खफ़ा  सा  लगे है  वजूद  मुझसे मेरा
मैं अपने  किस्से पे आंसू पे शे'र कैसे लिखूँ/5/

है  दर्द फूलों को कांटो से जब बिछड़ने का
मैं खिदमतों के सियह रू पे शे'र कैसे लिखूँ/6/

खयाल  रखने में  नाकाम  हो  रहा  जब मैं
गुलाब  ख्वाब  पे  गेसू  पे  शे'र  कैसे लिखूँ /7/

बदल के भेष   चुराई  गई  हो  सीता  जहाँ
मैं  स्वर्ण हिरनो पे  साधू पे  शे'र कैसे लिखूँ/8/

बस अपने  वास्ते  जीते  जहाँ  हैं लोग वहाँ
भला  मैं  सूर्य पे  शम्भू पे  शे'र  कैसे लिखूँ/9/

कलम  ही  ढूंढती हो  कद्र दान जब अपने 
मैं  कुर्सियों  पे  कृपालु  पे  शे'र कैसे लिखूँ/10/

सुखनवरी    है   मेरी  जात   आईना  हूँ  मैं
किसी  भी  एक ही बिंदू पे  शे'र कैसे लिखूँ/11/

No comments:

Post a Comment