2122 2122 2122 212
जिंदगी इस तर्ह मुस्काए जरूरी तो नही
हंसते गाते ही गुजर जाए जरूरी तो नही/1/
मुश्किलों के साथ इसका है पुराना राब्ता
रात ना हो दिन ही दिन आए जरूरी तो नही/2/
उम्र भर का साथ मिल पाना तो मुश्किल है बहुत
अब वफा हर वक़्त मिल जाए जरूरी तो नही/3/
रात दिन में ही बदल जाते हैं रिश्ते आजकल
जिंदगी भर को निभा जाए जरूरी तो नही/4/
दर्द अपना दर ब दर गाना नही अच्छा जरा
हर समय पर हँस के दिखलाएजरूरी तो नही/5/
कब से आंखों में समंदर सा है इक ठहरा हुआ
इस वजह भीगी नजर आए जरूरी तो नही/6/
कश्मकश जद्दोजहद में कैसे होती है बसर
चीख कर ये बात बतलाए जरुरी तो नही/7/
आदमी जिंदा है गर तो दर्द भी होगा उसे
मुर्दा कुछ अहसास कर पाए जरूरी तो नही/8/
No comments:
Post a Comment