2122 1212 22
कुछ भला और बुरा समझते हो
या कि सब एक सा समझते हो/1/
उम्र गुजरी है रंजो गम सहते
क्या हमे तुम नया समझते हो/2/
अपनी दुनिया तुम्हें समझते हैं हम
तुम हमे जाने क्या समझते हो/3/
कितना पानी संभालें पलकों में
सब्र की हद जरा समझते हो/4/
आखिरी मर्तबा है मिलना तुम्हें
आखिरी मर्तबा समझते हो/5/
No comments:
Post a Comment