Wednesday, 12 April 2023

मैकदे में झूमती अल्हड़ कहानी और है

2122 2122 2122 212 
मैकदे  में     झूमती    अल्हड़    कहानी  और है
इन  पियक्कड़  के घरों की   सच बयानी और हैं/1/

बिक गये  राशन पताही  साज सब  सामान सब
पर  घटी न    शान   इनकी   जिंदगानी  और हैं/2/

मय गया भीतर निकल आया वहीं इक जानवर
आदमी  की  शक्ल  है       चंगेज़ खानी और है/3/

ठोकरों  पे    दुनिया दारी      रिश्ते   नातेदारियाँ
बे गुमाँ  बे ताज  दारों   की     दिखानी   और है/4/

क्या  हुआ  गर  जेब में    पैसे  नही है  आज तो
भाईचारा   है  गज़ब       संगत   पुरानी  और है/5/

चल रहा  हर दिन तमाशा  है नया  दहलीज पर
कुछ  लरजती  और  सिसकती लंतरानी और है/6/

चल रही  जद्दोजहद   हर वक़्त   पीने  के लिए
जह्न में  है   कुछ  खुमारी    बद गुमानी और है/7/

बे गुमाँ - अशिष्ट
लंतरानी - शेखी

No comments:

Post a Comment