1212 1122 1212 22
जरा सा काम था लेकिन न हो सका मुझसे
तुम्हारा दर्द संभाला नही गया मुझसे /1/
कि सेव करने के चक्कर में जल्दबाजी में
तुम्हारे फोन का नंबर डिलीट हुआ मुझसे/2/
तुम्हारे बाद यूँ कोशिश न की कभी फिर भी
तुम्हारे बाद न रिश्ता बना नया मुझसे/3/
तेरी दुआओं में क्या अब तलक शरिक हैं हम
गज़ब है उनका अभी तक ये पूछना मुझसे/4/
तमाम घर का ही दारोमदार था मुझपे
किसी ने शहर से आने नही कहा मुझसे/5/
था मेरे सर पे बड़ा बोझ जिम्मेदारी का
रहा है दूर बहुत मेरा बचपना मुझसे/6/
बिचारी रात को कस कर के भींच मुट्ठी में
नया सा ख्वाब निचोड़ा नही गया मुझसे/7/
कल इक दिये को सहारा दिया था हाथों का
कि अब तलक हैं हवाएँ खफ़ा खफ़ा मुझसे/8/
अब आए कौन सी आफत खुदा ही खैर करे
बेइंतहा ही वो हँस हँस के है मिला मुझसे/9/
No comments:
Post a Comment