1212 1122 1212 22
नजर मिजाज नजरिया बदलते देखा है
बदलते दौर में रिश्ता बदलते देखा है/1/
जरा सी उम्र में हम क्या बताएँ ऐ साहब
गुजरते वक़्त में क्या क्या बदलते देखा है/2/
जो कि अजीज था हमराह था उसे हमने
जरा सी बात पे रस्ता बदलते देखा है/3/
अजीमो शाने वतन पुरखो की विरासत है
सियासी फेर में नक्शा बदलते देखा है/4/
बहुत करीब था दिल के जो जानता था मुझे
उसे भी आज तो चेहरा बदलते देखा है/5/
बदलते देखे हैं मंजिल भी राहगुज़र भी बहुत
इरादे शौक का दरिया बदलते देखा है/6/
कुबूल होने न होने की कशमकश में ही
दुआ उम्मीद का जरिया बदलते देखा है/7/
No comments:
Post a Comment