Friday, 2 April 2021

तू बता ऐ वक़्त तुझको क्या हुआ

2122 2122 212
तू  बता  ऐ वक़्त तुझको  क्या हुआ
क्यूँ  तेरा  चेहरा   लगे    उतरा हुआ/1/

हम तेरी खातिर ही  भटके दर ब दर
तू  नही  लेकिन  कभी  अपना हुआ/2/

महफिलें सजती थी कल  चौपाल में
दौर  अब वो  खत्म सब सपना हुआ/3/

हो गये  अब  गैर  जो  अपने थे कल
क्या बताएं अब भला क्यूँ क्या हुआ/4/

बस्तियों  के  बीच  छत  बस एक थी
अब तो इक घर का कई हिस्सा हुआ/5/

नाप   आते   थे     दुपहरी    धूप  में
जैसे  सूरज  हमसे  था  सहमा  हुआ/6/

क्या मिला बोया जो नफरत मुल्क में
आपसी   रिश्तों  का  ही  हर्जा  हुआ/7/

वक़्त  की  तस्वीर  जब  खोली  गई
कांच  फिर  चुभने  लगा  टूटा  हुआ/8/

अब  न  रोटी  की  यहाँ  तू बात कर
अब  अकीदा  ही   यहाँ   मुद्दा हुआ/9/

राब्ता   उनसे   हमारा   अब   भी है
दूर  रह कर   और  भी  गहरा  हुआ/10/

कमसिनी  में   खेलते  थे   साथ  ही
वक़्त अब बदला तो सब पहरा हुआ/11/

मुब्तिला  है  वो  तरक्की  पर  बहुत
मुल्क फिर लगता है क्यूँ ठहरा हुआ/12/

कागजों  पर  घर  बने  लाखों  मगर
राह  में   क्यूँ  है  बशर  सोया  हुआ/13/

No comments:

Post a Comment