अंग दहके कमाल होली में
भंग बहके धमाल होली में
क्या गजब की खुमारी छायी है
रंग महके गुलाल होली में
ये दिली प्रेम का महा उत्सव
तंग रह के न टाल होली में
रूठे रिश्ते भी अब मना ले तू
संग रह के निकाल होली में
मान हर रब्त का रखा हमने
दंग लहके मलाल होली में
कुछ रवायत निभाने के खातिर
ढंग देह के संभाल होली में
बैर नफरत मिटा ले दिल से तू
तंज सह के तू टाल होली में
No comments:
Post a Comment