आदमियत शहर से खोने लगी है आजकल
इज्ज़तें नीलाम ही होने लगी है आजकल
बिक रहे इंसाफ भी अब कौड़ियों के दाम पर
देख हालत जिंदगी रोने लगी है आजकल
दफ्न कर दी ख्वाहिशें घर की खुशी के वास्ते
उनकी रुसवाई नजर धोने लगी है आजकल
रब्त की सौगात जो पाकर के हम इतराते थे
उनकी बोली तीर चुभोने लगी है आजकल
बीज जो रोपा था हमने कल मुहब्बत के लिए
नफरतें नस्लें नयी बोने लगी है आजकल
जिनके कांधो पे हिफाजत का रहा जिम्मा सदा
साजिशों में वो शरिक होने लगी है आजकल
हर तरफ ही है मची कुछ अफरातफरी सी यहां
और हुकूमत चैन से सोने लगी है आजकल
No comments:
Post a Comment