Thursday, 22 December 2016

आंसूओ के हिसाब कौन रखता है

आंसूओ के हिसाब कौन रखता है
हाथ  सुखे "गुलाब" कौन रखता हैं

होंगी  कुछ  तो  जरूर  मजबूरियां
वरना सर पे अजाब कौन रखता है

नहीं  फबती  है  हरदम  उदासियां
यूँ ही  चेहरे  नकाब कौन रखता है

ढुंढ लेती है  खुद  मुश्किले  हमको
चाह  करके  जनाब कौन रखता है

अपनी ख्वाहिश है धूप मुट्ठी भर ही
अपने घर आफताब कौन रखता है

बरसी है  बेहिसाब  ही  तसल्लियां
इतने  झुठे  हुबाब  कौन  रखता है

आरज़ू  शिकवे  उम्मीद  बेचैनियां
साथ इतने अहबाब कौन रखता है

मुस्कुराहट  तबस्सुम  ये  कहकशें
गम के है असबाब कौन रखता है

No comments:

Post a Comment