हमे दिल लगाने इजाजत नही है
हमारे लिए ये मोहब्बत नही है
निगाहे तो मिलती इधर भी है लेकिन
किसी दिल मे रहने की किस्मत नही है
वफाई के बदले मिले बस वफा ही
जहाँ में अब ऐसी शराफत नही है
ये ठहरा समंदर बहा फिर अचानक
हमे यूँ तो रोने की आदत नही है
खुशी चाहे जितनी लो छिन जिंदगी से
अजल के तो पाले मुरव्वत नही है
यूँ हमने तो जी भर के देखी है दुनिया
हमें और अब कोई चाहत नही है
No comments:
Post a Comment