दिखावे की बंदगी अच्छी नही लगती
ये झूठी जिंदगी अच्छी नही लगती
हमने तो फरेब कभी सीखा नही
लोगो को सादगी अच्छी नहीँ लगती
उन बस्तियों मे पसरा रहता है अंधेरा
कुछ को वहां रोशनी अच्छी नही लगती
मुफलिसो की झोपड़ी आंसूओ से तर है
उनकी ये बेकसी अच्छी नहीँ लगती
यारो के कद अब ऊँचे हो गये है
उन्हे हमारी दोस्ती अच्छी नही लगती
सनम की गली से गुजरते नही अब
उनकी बेरूखी हमे अच्छी नही लगती
No comments:
Post a Comment