जिंदगी की शरारत अच्छी नही लगती
नसीब की गफलत अच्छी नही लगती
रईसी के हिस्से ही क्यूँ सारी खुशीयाँ
क्या गरीब को ये दौलत अच्छी नही लगती
भाषण से सियासत के मतलब सध जाते हैं
उन्हे आवाम की हुकूमत अच्छी नही लगती
मजलूमो पर डंडे से जोर आजमाइश
किसी को भी शराफ़त अच्छी नही लगती
No comments:
Post a Comment