मुह चिढाती झांकती
चौखट की दरारो से
धुप सुबह की
सुरज की
किरणे भी
छप्पर के
सुरागो से
झोपडी मे घुसने को
आतुर है
जैसे किसी नये दिन का
संदेश ले के आया है
कोई
नई सुबह फिर वही
ख्वाहिशें
फिर वही
जरूरते
फिर से आज
कुछ ख्वाब
दफ्न करने होंगे
सीने मे
जरूरतो की कीमत पर
कुछ मुस्कान
फिर से गायब
हो जायेगी आज
No comments:
Post a Comment