जब मिले बस वही बेकार की बाते
बेसबब बेफिजूल तकरार की बाते
अब नही होती चर्चा अम्न चैन की
अरसे से सुनी नही प्यार की बाते
फिजायें भी अब बेरंग सी लगे
नही होती कही गुलजार की बाते
उस बस्ती मे चुल्हे अवकाश पर है
कैसे हो वहां कोई त्योहार की बाते
फुटपाथ पर यूँ बसर हो रही है
सुनते थे कभी घर बार की बाते
बदल जाते लोग सुबहो शाम मे
क्या करे वहा किरदार की बाते
हुकुमत तो बस वादे खिलाती है
खोखली है ये सरकार की बाते
रसुखदारो की बस चलती यहां
नही सुनी जाती लाचार की बाते
No comments:
Post a Comment