अपने किरदार का भी कुछ तो पता रहने दे
जरा सा दाग है दामन में तो लगा रहने दें
वही जिद वही जरुरते औ हसरतें बेलगाम
अजीब है फलसफा जिंदगी का रहने दे
खुब तमाशा दिलजलो का उखडी है सांसे
कायम है अभी उम्मीद का दिया रहने दे
ये रिश्ते महज उलझने बढाते है दिल के
रह गया है तुझमे बाकी कहकहा रहने दे
चले जायेंगे महफिल से रुसवा किये बिना
यूँ बेआबरू करके तु न उठा रहने दे
पसीने से तर जिस्म खूंटी से टांग देता रोज
मेरी दहलीज से न पुछ तु मेरा पता रहने दे
जंजीरे हो तो कोई बांध दो खयालात मेरे
कैसे बेलिबास आरजूओ को खुला रहने दे
No comments:
Post a Comment