क्या रह गया है शहर में खंडरात के सिवा
नही मिलती कोई खबर वारदात के सिवा
मशरुफियत सी दिखी हर शख्स में यहां
मिलता है गर्मजोशी से जज्बात के सिवा
उठाकर जो देखी तस्वीरें बीते सालों की
ठहरा हुआ वक्त मिला लमहात के सिवा
आजमाईश हौसलों की करती है जिंदगी
वजूद रह गया फकत औकात के सिवा
कहकहों में कितनी सिसकियाँ दबी सी है
शोर बहुत है शहर में सवालात के सिवा
तेरा ख्याल तेरी ही तलब तेरी ही आरजू
सब मिला तेरे इश्क में मुलाकात के सिवा
रंग हुस्न गहने जलवे सब थे महफिल में
कमी न थी कोई वहां हंसी रात के सिवा
देखे है शहर के भीतर बेशुमार है आदमी
वहां कोई भी तन्हा न था जात के सिवा
No comments:
Post a Comment