2212 1212 2212 1212
महफ़िल सजी है सांवरे , की हर कदम पे आईये
छप्पन लगे हैं भोग भी ,जी भर के लुत्फ़ उठाईये/1/
पूजन के भोग के यहाँ , है दाम सब अलग अलग
कीमत चुकाते जाईये , नेकी कमाते जाईये/2/
कीमत बगैर आजकल , संभव न पूजा बंदगी
बाजार सज रखे हैं बस , कीमत सही लगाईये/3/
बिकने लगी दुआएँ भी , औकात के हिसाब से
गर जेब गर्म है नही , तब आस मत सजाईये/4/
दर दर नुमाईशें लगीं , सामान बन गये प्रभू
जज्बात बिक रहे हैं बस, सेवा को मत लजाईये/5/
स्वीकार कीजिए प्रभू , निर्धन की याचना कभी
चाहत न राज पाठ की बस दिल से दिल मिलाईये/6/
कुछ भी न पास है मेरे , अर्पित करूँ बता मैं क्या
बस भाव पुष्प कर रहा , अर्पित मैं मान जाईये/7/
🙏🌹।।जय श्री श्याम ।।🌹🙏
No comments:
Post a Comment