Monday, 6 September 2021

दिल जिगर जान तेरे नाम ही कर जाएंगे

2122 1122 1122 22 
दिल   जिगर  जान  तेरे नाम  ही कर जाएंगे
हम  तेरे   वास्ते  हद  से   भी   गुजर जाएंगे/1/

जब  जरूरत  पड़ी  सींचा है लहू से तुझको
सोचना  मत   ऐ वतन  मौत  से डर  जाएंगे/2/

इक न इक दिन  तो ये हालात मियां बदलेंगे 
है  यकीं   खौफ़ जदा    दौर   गुजर  जाएंगे/3/

रात  के  बाद   नयी   सुब्ह   यकीनन  होगी
देख कर   धूप  सभी   चेहरे  निखर  जाएंगे/4/

दिल है सहमा हुआ  पहले से ही हालातों से
खौफ़ मंजर  न  दिखा  सोग से भर  जाएंगे/5/

हादसा   रोज़  नया   एक   चला   आता है
गर  ये  हालात  न  सुधरे  तो किधर जाएंगे /6/

हम बिछड़ कर यूँ भला तुझसे जियेंगे कैसे 
हो  के  आजाद  तेरी  याद  से  मर  जाएंगे/7/

तू  गिरफ्तार कर ले जहन में अपने हमको
गर दिया  छोड़ जो तुमने तो बिखर जाएंगे/8/

हम तो पैगाम मुहब्बत का लिये निकले थे
क्या पता  था  हमे की  लोग यूँ डर जाएंगे/9/

दूर से ही  भली लगती है  ये आतिशबाजी
पास से  देख  के  बच्चे  भी  सिहर जाएंगे/10/

No comments:

Post a Comment