अनसूनी दास्तान रहने दो
क्या कहेगा जहान रहने दो
है पशेमां सी जिंदगी अपनी
मत उछालो बयान रहने दो
बंट चुकी है जमीं हमारी सब
अब जरा आसमान रहने दो
रोज आती हैं मुश्किलें घर पे
बस जरा सा लुभान रहने दो
खूब परखा है जिंदगी ने हमे
और अब इम्तेहान रहने दो
बंट गए हैं तमाम ही रिश्ते
अब ये खाली मकान रहने दो
क्यूँ परिंदे यहां नही आते
छत पे इक मर्तबान रहने दो
मुल्क है ऊब सा गया साहब
नफरतों की दुकान रहने दो
है जरुरी जरा सी यादें भी
घर पुराने समान रहने दो
दैर छोड़ो हरम को जाने दो
बस ये भारत महान रहने दो
No comments:
Post a Comment