2122 2122 212
काफिला किसका है रहबर कौन है
भीड़ ये कैसी है दर दर कौन है/1/
दिख रहे धब्बे लहू के राह में
नातवाँ है जिस्म थर थर कौन है/2/
चल पड़े जो बेखबर अनजान ही
मंजिलों की जुस्तजू पर कौन है/3/
रास्तों के कद की ना परवाह जिन्हें
मस्त मौला ये कलंदर कौन है/4/
दिल में है मंजिल को पाने की ललक
रोक ले अब राह पत्थर कौन है/5/
भाग्य निर्माता जहां भर के है वो
बेखबर हैं खुद से ही भर कौन है/6/
कारखाने कोठियाँ तामीर कर
ढूंढे अपना इक अदद घर कौन है/7/
भूखे प्यासे पैदलों ही चल रहे
देखिए मीलों ये लश्कर कौन है/8/
नातवाँ - असक्त निर्बल
No comments:
Post a Comment