1212 1122 1212 22
यूँ तोड़ शाख से न फूल तुम हटा देना
यही है रौनके गुलशन इन्हें सिफा देना/1/
मचल पड़े न समझ करके रोटियां वो कहीं
यतीम बच्चों को तुम चांद मत दिखा देना/2/
कुछ हसरतों को जरूरत के घर फिरा लाओ
सलीका सीख ले कुछ तुम जरा सिखा देना/3/
करे न शोर यूँ गाहे-बगाहे समझा दो
तमन्ना जागने से पहले ही सुला देना/4/
यकीन कौन करेगा तेरी कहानी में
वजूद मेरा कहानी से तुम हटा देना/5/
खुशामदीद है आओ जो मुझसे मिलने तो
रकीब ला के मगर शूल मत चुभा देना/6/
जरा की ख्वाहिशें तकदीर मुँह फुला बैठी
दबी ही रहने दो हसरत को मत हवा देना/7/
नजर नजर का है सब फेर कुछ नही है अलग
करूँ मैं आचमन जमजम मुझे पिला देना/8/
No comments:
Post a Comment