1121 2122 1121 2122
मिले कुछ सुकून दिल को मेरे यार अब तो आ जा
तुझे देख तो लूं मैं आखिरी बार अब तो आ जा/1/
आ रहीं हिचक हिचक कर जो बची हैं चंद सांसे
चला जाऊँ उससे पहले दे करार अब तो आ जा/2/
दुखी मन हुआ बहुत ही चहूं देख कर तमाशा
तू निकाल दिल से अपने दे गुबार अब तो आ जा/3/
नही जानते कपट हम न पता फरेब क्या है
तू पुरानी गलतियाँ को दे बिसार अब तो आ ज/4/
क्या बताएं जिंदगी ने है दिखाए खेल क्या क्या
थी खुशी जो मेरे हक की हैं उधार अब तो आ जा/5/
जो किया नही था वो भी किया इख्तियार हमने
चलो गलतियाँ हमारी है हजार अब तो आ जा/6/
ये जो इल्तिजाएं इतनी दरपेश आ रही हैं
कर कुछ खयाल खुद को ले सुधार अब तो आ जा/7/
सुना है बदल रही हैं मेरे मुल्क की फिजाएं
चली देखो ठंडी ठंडी है बयार अब तो आ जा/8/
No comments:
Post a Comment