Monday, 22 March 2021

हरिक मोड़ पर इक कहानी मिलेगी

122 122 122 122 
हरिक मोड़ पर इक कहानी मिलेगी
लहू में  सनी  कुछ  निशानी मिलेगी/1/

तवज्जो  तवक्को तगाफूल  तमन्ना
तपी  धूप में  कुछ  जवानी  मिलेगी/2/

जिधर  देखिए सर फुटौव्वल चले है 
सरेराह   बस   बदगुमानी मिलेगी है /3/

बगावत  पे   आतुर    नादां  मिलेंगे
कहीं बहकी बहकी जवानी मिलेगी/4/

नजर  फेरिये  दौर   बदला  मिलेगा
नये   तौर  पर   हुक्मरानी   मिलेगी/5/

शरारत  शराफत  सदाकत अदायत
सियासत की सब मेहरबानी मिलेगी/6/

No comments:

Post a Comment