Monday, 22 March 2021

भांप लेता हूँ मगर कहता नही हूँ

2122 2122 2122 
भांप लेता हूँ मगर कहता नही हूँ
बरगलाओ मत मुझे बच्चा नही हूँ/1/

मौन ही रहता हूँ मैं हर बात पर अब
जी रहा हूँ यूँ मगर जिंदा नही हूँ/2/

गैर क्या बतलाएंगे मुझसे तो पूछो
और समझ लो अच्छे से अच्छा नही हूँ/3/

कुछ न बदला है बदलते वक़्त में बस
ख्वाब ही बिखरे हैं मैं बिखरा नही हूँ/4/

जो गुजरनी है गुजर जाएगी साहब
बाद तेरे खुद की मैं सोचा नही हूँ/5/

बो रहा हूँ बीज सृजन का मैं लेकिन
कोई अफसाना कोई किस्सा नही हूँ/6/

बाद मुद्दत वो मिला बाजार में जब
यक ब यक पहचान भी पाया नही हूँ/7/

मुझमें खुद को छोड़ मुझको ले गया वो
अब कभी मुझमें ही मैं मिलता नही हूँ/8/

फिर से हैलो हाय कहकर बढ़ गया वो
बे मुरव्वत मैं कोई इतना नही हूँ/9/

No comments:

Post a Comment