122 122 122 122
तुझे देख कर मन मगन हो रहा है
नयन ही नयन में भजन हो रहा है /1/
बड़ी खुशनसीबी हमारी है बाबा
सुबह शाम तुझसे मिलन हो रहा है/2/
तेरी ही पनाहों में है मेरा जीवन
मुताबिक तेरे आचरण हो रहा है/3/
तेरा ध्यान सुमिरन तेरी कीर्ति गाथा
तेरी रहमतों का सृजन हो रहा है/4/
हृदय में प्रभू आप यूँ रम गये हैं
कि नित स्वप्न में आगमन हो रहा है/5/
तेरी अर्चना वंदना तेरी पूजा
तेरा नाम अविरल श्रवण हो रहा है/6/
तुझे कर रहा हूँ मैं अहसास अर्पण
सजल चक्षु से आचमन हो रहा है/7/
है उपकार तेरा मेरी जिन्दगी पर
बिना कुछ किये ही जतन हो रहा है/8/
असर ये हुआ तेरी नजदीकियों का
प्रफुल्लित बड़ा मेरा मन हो रहा है/9/
🙏🌹।।जय श्री श्याम ।।🌹 🙏
No comments:
Post a Comment