221 2121 1221 212
बस याद बन के रह गईं अब रात आखिरी
आया वो हमसे कहने को जब बात आखिरी/1/
कहने को कह रहा था कि मिलते रहेंगे हम
लहज़ा था कह रहा, है मुलाकात आखिरी/2/
कुछ बेहतरी के साथ भी तो पेश आ जरा
ऐ जिंदगी है तुझसे शिकायात आखिरी/3/
हमसे ही बेरूखी रही तेरी क्यूँ उम्र भर
तुझसे है आज बस ये सवालात आखिरी/4/
मुझमें तू रफ़्ता रफ़्ता यूँ घटने लगा है अब
बस रह गये हैं कुछ ही निशानात आखिरी/5/
किस किस को देते फिरते रहें हम सफाई अब
हैं गर बुरे जो हम तो हैं बस बात आखिरी/6/
औरत का एहतराम अभी जिनके दिल में है
बस रह गये हैं कुछ ही मरदजात आखिरी/7/
No comments:
Post a Comment