122 122 122 122
सरेआम महफिल में आने से पहले
जमाने को अपनी सुनाने से पहले/1/
बहुत कुछ किया दफ्न सीने में अपने
वो रोया बहुत खिलखिलाने से पहले/2/
कि चलना अभी सीख ही हम रहे थे
किसी रेस में खुद को लाने से पहले/3/
हुए खत्म सब रास्ते ही सफर के
स्वयं को जरा आजमाने से पहले/4/
जो दिखता नही है वो दुखता बहुत है
जरा सोचिये दिल दुखाने से. पहले/5/
अभी है बुरा और बाकी गुजरना
कुछ अच्छा समय मुझ तक आने से पहले/6/
संभाला है माँ की दुआओं ने हर दर
मुझे गर्त में डूब जाने से पहले/7/
No comments:
Post a Comment