2122 1122 1122 22
बिखरे हालात पे कहते थे कोई बात नही
हर ख़ुराफ़ात पे कहते थे कोई बात नही /1/
अब जरा बात पे अक्सर वो बिफर जाते हैं
कल जो हर बात पे कहते थे कोई बात नही/2/
उन खयालों ने ही अब नींदें उड़ा रक्खी हैं
जिन खयालात पे कहते थे कोई बात नही/3/
दो घड़ी खुद के लिए जी नही पाए जो कभी
उधड़े जज्बात पे कहते थे कोई बात नही/4/
रह गये खुद ही अकेले वो निभाते सबसे
जो हर अगलात पे कहते थे कोई बात नही/5/
हमें उस वक़्त पे अफसोस रहेगा हरदम
जिनके लमहात पे कहते थे कोई बात नही/6/
सुनते हैं वो भी दुखी ही हैं बिछड़ कर हमसे
जो कि शुरुआत में कहते थे कोई बात नही/7/
No comments:
Post a Comment