1212 1122 1212 22
मेरा खयाल था उनके खयाल में हूँ मैं
मगर खयाल नही था सवाल में हूँ मैं /1/
शिकायतों की बड़ी लंबी फेहरिस्त लिए
मिले हैं जब भी न पूछा किस हाल में हूँ मैं /2/
भुगतने पड़ते हैं कर्मों के फल तो भीष्म को भी
कुछ इस तरह के ही अब तो मिसाल में हूँ मैं /3/
समय बिताने कभी याद कर वो लेते हैं
मेरा वहम था बहुत देखभाल में हूँ मैं /4/
किसी ने जैसे पकड़ ली हो उनकी चोरी कोई
वो सकपकाए हैं बैठे मलाल में हूँ मैं /5/
कभी अजीज कभी दिल फरेब लगती है
ये जिन्दगी है कमाल और कमाल में हूँ मैं /6/
विधर्मियों के लिए धर्म इक बवाल है बस
यही है ठीक अगर तो बवाल में हूँ मैं /7/
जो मुस्कुरा रहा मतलब नही कि ठीक है वो
तुम्हारी सोच मगर मस्त हाल में हूँ मैं /8/
No comments:
Post a Comment