2122 1122 1212 22
ये जरूरी तो नही सबको ही मुहब्बत हो
जिंदगी के लिए मुमकिन है कुछ जरूरत हो/1/
वो किसी का भी कभी साथ दे नही सकता
जिसकी हर बार बदल जाने की ही फितरत हो/2/
कद से ना पद से, बड़ा आदमी तो वो है बड़ा
जो भी देता है तेरा साथ, जब मुसीबत हो/3/
फूल खुशियों के उन्ही दिल में खिलते देखा है
ठोकरों से जिन्हें कुछ सीखने की आदत हो/4/
काम ऐसा करो खामोशियाँ भी छ्प जाए
शोर करने से जो इज्जत हो खाक इज्जत हो/5/
एक दिन तो कोई ऐसा हो साल भर में कभी
हादसों मसअलों से जिंदगी में फुर्सत हो/6/
खत्म हो जाएगा ये साल फिर दिसंबर में
अब नये साल ही शायद ये दिल मरम्मत हो/7/
किस महीने ने हमें दुख लिहाज करके दिया
ऐ दिसंबर भला तुझसे ही क्यूँ शिकायत हो/8/
No comments:
Post a Comment