तसव्वुर में था घर खीसे में रोटी
मेरे सीने से गुजरी रेलगाड़ी
मै था मजबूर थी तकदीर खोटी
मेरे सीने से गुजरी रेलगाड़ी
पड़ी है पटरियों पर बिखरी बोटी
मेरे सीने से गुजरी रेलगाड़ी
सफर लंबा हुआ मंजिल थी छोटी
मेरे सीने से गुजरी रेलगाड़ी
न मेरे नाम पर यूँ फेक गोटी
मेरे सीने से गुजरी रेलगाड़ी
सियासत बख्श दे मेरी लंगोटी
मेरे सीने से गुजरी रेलगाड़ी
न हो ये ख्वाब काटो तो किचोटी
मेरे सीने से गुजरी रेलगाड़ी
No comments:
Post a Comment