22 22 22 22
छोड़ो भी संसार की बातें
कुछ कर लो व्यवहार की बातें/1/
वेंटिलेटर पर सिस्टम है
झूठी हैं सरकार की बातें /2/
उखड़ी जाती सांसे पल पल
मत करिए बेकार की बातें/3/
कांधे पर ढोया जो लाशें
वो ही जाने हार की बातें/4/
वक़्त बड़ा गंभीर है आया
छोड़ दें अब तकरार की बातें/5/
मुश्किल वक़्त जो काम आए हैं
भूल अलमबरदार की बातें/6/
अखबारों में कब आते हैं
ऐसे कुछ किरदार की बातें/7/
दस की चीज बिकी सौ में है
क्या कहिए बाजार की बातें/8/
छोड़ न पाए लोभ प्रवृत्ति
भूल गए उपकार की बातें/9/
लिख सकता हूँ मैं भी चांदऔर
खुशबू या श्रृंगार की बातें/10/
चारो तरफ अफरा-तफरी है
कैसे लिखूं मैं प्यार की बातें/11/
No comments:
Post a Comment