22 22 22 22
भूख ये कब तक पाला जाए
पेट में कुछ तो डाला जाए/1/
अतड़ी अकड़ रही हैं भीतर
रोटी नही तो हाला जाए/2/
सिस्टम वेंटिलेटर पर है
खुद को खुद ही संभाला जाए/3/
कागज पर है सारी तरक्की
चल के वहीं खंगाला जाए/4/
हास्पिटल बीमार पड़े हैं
अखबारों को मशाला जाए/5/
श्मशानों में भीड़ बहुत है
ऊंचे रूतबे वाला जाए/6/
सांसो के बाजार सजे है
कब तक मौत को टाला जाए/7/
मुर्दा जमीर हुए जो उन पर
श्रद्धा पुष्प उछाला जाए/8/
कर लो शोकसभा आयोजित
सूरज कर मुँह काला जाए/9/
No comments:
Post a Comment