2122 1212 22
दर्द सह कर हँसा करे कोई
और कितना वफा करे कोई/1/
है बहुत ही खराब शय प्यारे
इश्क का मत नशा करे कोई/2/
जाने कब आएंगे ये अच्छे दिन
कब तलक यूँ मरा करे कोई/3/
कल भी उम्मीद सबकी थी कल से
आज से आस क्या करे कोई/4/
कौन सीखता है सिर्फ बातों से
वक़्त अब हादसा करे कोई/5/
सब हैं अपनी ही मस्तियोँ में यहाँ
बेसबब क्यूँ दुआ करे कोई/6/
खुदखुशी पे बहुत है हो हल्ला
मौन पर क्या गिला करे कोई/7/
कौन अच्छा है इस जमाने में
क्यूँ किसी का भला करे कोई /8/
खेल सब है नसीब का प्यारे
खामखाँ बद्दुआ करे कोई/9/
छेद हजारों हैं जिंदगी में मेरी
अब कहाँ तक सिला करे कोई/10/
No comments:
Post a Comment