2122 2122 212
अब सुना पायेंगे ना किस्सा तेरा
चाहते हैं भूलना मसला तेरा
दिल को मेरे दर्द गहरा दे गया
यूँ सितम करके फकत जाना तेरा
तेरे आने की नही उम्मीद पर
देखते हैं आज भी रस्ता तेरा
तेरी सब यादें मिटा डाली मगर
फोन से नम्बर न मिट पाया तेरा
वाकिया तकलीफ़ देता है बहुत
गैर से सुनते हैं जब चर्चा तेरा
की भुलाने की बहुत कोशिश मगर
जह्न से जाता न मुस्काना तेरा
No comments:
Post a Comment