2122 2122 212
खौफ़ तर मंजर है सारा देखिए
है बहुत दिलकश नजारा देखिए/1/
बस जरा अंगड़ाई कुदरत ने है ली
कांप उट्ठा जग इशारा देखिए /2/
देख ली हमने बहुत सी मस्तियाँ
अब सबक ईश्वर के द्वारा देखिए/3/
गल्तियां हमसे हुई जो अब तलक
खामियाजा है करारा देखिए/4/
और तो सब खैरियत है मुल्क में
बस सियादत है नकारा देखिए/5/
कश्मकश जद्दोजहद में उम्र भर
आदमी खुद से ही हारा देखिए /6/
शक्लों सुरत से भले लगते मगर
गर्दिशों में है सितारा देखिए/7/
मान हर रिश्तों का रखने के लिए
कांधे पर ढोया बिचारा देखिए /8/
अपनी हर खुशियां जरूरत के लिए
बीच चौराहे पे मारा देखिए /9/
टूट चकनाचूर हुआ अब के जिगर
कैसे संभलेगा दोबारा देखिए/10/
है बड़ी लाचार बेबस जिंदगी
पर नही कोई हमारा देखिए/11/
पूछते हो हाल क्या है बस मियां
कैसे होता है गुजारा देखिए/12/
मर्म जाने ही बिना वो कह गये
हाल बेहतर है तुम्हारा देखिए/13/
No comments:
Post a Comment